Music

BRACKING

Loading...

डॉ.भीमराव अम्बेडकर महिला प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

 


शिवपुरी,   म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री एम.बी.ओझा द्वारा डॉ.भीमराव अम्बेडकर महिला प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार शिवपुरी के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए उप अंकेक्षक श्री चमन सिंह को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त करने एवं अपील का निर्धारित अवधि में निराकरण करने हेतु उपायुक्त, सहकारिता को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया जाता है।
जारी कार्यक्रम के तहत सदस्यता सूची प्रकाशित करने की तिथि 23 दिसंबर, प्रकाशित सदस्य सूची पर आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, सदस्यता सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की तिथि एवं अंतिम सदस्यता सूची के प्रकाशन की तिथि 31 दिसम्बर, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने की तिथि 2, 3 एवं 4 जनवरी 2023, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त होने की स्थिति में अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 11 जनवरी एवं राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत करने की तिथि 13 जनवरी निर्धारित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ