Music

BRACKING

Loading...

*एफएलएन प्रशिक्षण में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर हुई चर्चा*

 (प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने बीआरसी बेहार ने दिलाई शिक्षकों को शपथ)


(मौहाडीह संकुल के शिक्षकों ने की टीएलएम प्रदर्शन)


बिर्रा न्यूज -राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल संचालन और 2026 तक के कार्य योजना को प्रतिपादित करने के उद्देश्य से निपुण भारत मिशन अंतर्गत विकासखंड स्तरीय एफएलएन आधारित क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन 14 से 17 दिसंबर तक विकासखंड के प्रत्येक संकुल से प्राथमिक विद्यालयों के दो-दो मेंटर ने चार दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी भवन बम्हनीडीह में आयोजित प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।प्रथम दिवस विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमडी दीवान के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्पाहार तिलक वंदन कर शुरुआत की गई।राजकीय गीत का गायन कर मास्टर ट्रेनर्स ईश्वर राठौर डोलनारायण राठिया ने प्रशिक्षण की शुरुआत की गई।विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रशिक्षण में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का प्रशिक्षण

के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के छात्र छात्राओं का प्रतिभाओं को निखार करना जैसे चित्रकला संगीत खेलकूद बच्चों के चौमुखी विकास नई शिक्षा नीति में रोजगार मूलक शिक्षा मूल मंत्र है इसी के तहत विभिन्न प्रशिक्षण का आयोजन एवं प्रदर्शनी का कार्य किया जा रहा है शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों का भी प्रतियोगिता किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बीआरसी एच के बेहार के द्वारा सही ढंग से पढ़ना और पढ़ाना,नवाचार,निपुण भारत,प्रशिक्षण का महत्व,बुनियादी शिक्षा,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा की गई।आगे उन्होंने कहा के सभी बच्चों को भाषा एवं गणित की समझ बोलना और पढ़ाना अनिवार्य रूप से आना चाहिए।मौहाडीह संकुल के शिक्षकों द्वारा टीएलएम का प्रदर्शन भी किया।प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर बीआरसी बेहार ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने शिक्षकों को शपथ दिलाया कि मैं शपथ लेता हूं/लेती हूं कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा/रखूंगी।यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन करूंगा/करूंगी।दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनूंगा/पहनूंगी।कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा/लगाऊंगी।कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा/चलाऊंगी। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा/करूंगी।मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा/दूंगी।सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा/रहूंगी।गड़बो नवा छत्तीसगढ़ विकासखंड प्रभारी डॉ उमेश दुबे ने सभी को

आह्वान करते हुए कहा कि मानव जीवन अनमोल है नशे की हालत में वाहन ना चलाएं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं आसपास के नागरिकों को भी इसकी जानकारी दें और यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपील करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ