Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा धान उपार्जन केन्द्र सहित अन्य स्थानों में मनाया गया गौरव दिवस


राज्य सरकार के आज 4 साल पूरा होने के अवसर पर जिले में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन

बिर्र-छत्तीसगढ सरकार के सफलतम चार साल पूरा होने पर शनिवार को पूरे प्रदेश के गौठानों एवं धान उपार्जन केन्द्रों सहित अन्य स्थानों में गौरव दिवस मनाया गया। जिसमें सेवा सहकारी समिति मर्यादित बिर्रा अंतर्गत धान खरीदी केंद्र बिर्रा में भी छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी बिर्रा

इस अवसर पर नंदलाल चौहान,नगर कांग्रेस कमेटी बिर्रा अध्यक्ष देवचंद यादव, महामंत्री शत्रुघन निषाद, निगरानी समिति सदस्य अमृत खूंटे, गौठान अध्यक्ष तेजराम कश्यप, संस्था प्रबंधक नरेंद्र सिंह ठाकुर, मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, एकांश पटेल,पंच गोवर्धन देवांगन,नोडल अधिकारी जी आर छात्रे की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में धान उपार्जन केन्द्र बिर्रा में भी छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जितेंद्र तिवारी

इस दौरान संस्था प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने किसानों एवं ग्रामीणों को राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल चौहान ने कहा कि हर क्षेत्र में सरकार की योजना बनाई गई है जिसका हर वर्ग के लोगों को मिल रही है। वहीं देवचंद यादव ने कहा कि सरकार ने अपने वायदे पूरे करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली और चेहरे पर मुस्कान लाने विभिन्न योजनाएं जैसे प्राथमिक सहकारी सोसाइटी, तेन्दूपत्ता संग्रहण केन्द्रों , वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालयों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गौरव दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


शत्रुघन निषाद ने सरकार की महती योजना शाकम्बरी सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। किसानों से भी सरकार की योजना का लाभ मिला कि नहीं तो किसानों ने कर्ज माफ,बोनस और अन्य लाभ की बात स्वीकार किया। कार्यक्रम को अमृत खूंटे, पंच गोवर्धन देवांगन, लखनलाल देवांगन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया।
संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख नरेंद्र सिंह ठाकुर

      इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी बिर्रा के अध्यक्ष एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री देव चंद्र यादव, शत्रुघ्न निषाद, प्रबंधक नरेंद्र सिंह ठाकुर, नोडल अधिकारी छात्रे जी, बिर्रा गौठान अध्यक्ष तेजराम कश्यप, अमृत खूंटे,गोवर्धन देवांगन,दुकालू देवांगन, लखन लाल देवांगन, लक्ष्नाथ देवांगन,जगेश्वर कहार, एकांश पटेल, मदन साहू, चित्रकांत श्रीवास,कांशी कश्यप,दीपक देवांगन, फिरू यादव, लेखराम साहू, मनोहर सारथी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ