पंचायत उप निर्वाचन के लिये ईवीएम का प्रदर्शन गांवों, हाट बाजारों में किया जाएगा
रविवार, दिसंबर 18, 2022
शिवपुरी, जिले में पंचायत उप निर्वाचन-2022 (उत्तरार्द्ध) के लिये ईवीएम का प्रदर्शन एवं संचालन की प्रक्रिया एवं जानकारी से आमजन को अवगत कराये जाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये गये हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने के लिए मतदान के लिये आयोग द्वारा निर्धारित की गई व्यवस्थाओं से जन सामान्य, जनप्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों को भली भांति परिचित कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश जारी किये गये है। जिले में पंच के 2800 पद के निर्वाचन मतपेटी से तथा सरपंच के 5 पदों का निर्वाचन ईवीएम से सम्पन्न कराये जायेंगे। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार के लिए गांवों, ओर क्षेत्र के हाट-बाजारों, मेलों, विद्यालयों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, आंगनबाड़ियों क्षेत्रों में पूर्ण जांच एवं परीक्षण के उपरांत अभिप्रमाणित ईवीएम का विधिवत प्रदर्शन किया जाए और उसकी कार्यप्रणाली एवं संचालन की प्रक्रिया समझाने के निर्देश दिए गये हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ