Music

BRACKING

Loading...

दो सहकारी संस्था मर्यादित के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त



शिवपुरी,   म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री एम.बी.ओझा द्वारा जिले की दो  सहकारी संस्था मर्यादित के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए है। साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त करने एवं अपील का निर्धारित अवधि में निराकरण करने हेतु उपायुक्त, सहकारिता को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया जाता है।
नियुक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों में इन्दा महिला बहुउद्देशीय सहकारी संस्था मर्या. पोहरी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में सहकारी निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव, अजजा मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्या. ढेंकुआ के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में उप अंकेक्षक चमन सिंह को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।  
जारी कार्यक्रम के तहत सदस्यता सूची प्रकाशित करने की तिथि 18 जनवरी, प्रकाशित सदस्य सूची पर आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, सदस्यता सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की तिथि एवं अंतिम सदस्यता सूची के प्रकाशन की तिथि 27 जनवरी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने की तिथि 30 जनवरी, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त होने की स्थिति में अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 8 फरवरी एवं राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत करने की तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ