Music

BRACKING

Loading...

पर्यटन होमस्टे योजना पर पोहरी में कार्यशाला आयोजन संपन्न



शिवपुरी,   मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा होमस्टे संबंधित कार्यशाला का आयोजन आज गुरूवार को जनपद पंचायत सभागार पोहरी में संपन्न किया गया।
यह कार्यशाला जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एवं जिला पुरातत्व संस्कृति एवं पर्यटन परिषद के सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ के मार्गदर्शन में आरंभ हुई। इस अवसर पर एसडीएम पोहरी शिवदयाल धाकड़, तेजा सिंह यादव सीएमओ पोहरी, केएस धाकड़ आरो, कूनो पार्क, अशोक कुमार वर्मा, आरआई पोहरी एवं अरविंद सिंह तोमर उपस्थित रहे।
 इस कार्यशाला में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड होमस्टे प्रोजेक्ट संबंधी अधिकारी प्रशांत छिरोल्या सलाहकार(कौशल) व अमित सिंह सलाहकार (प्रशिक्षण) भी शामिल रहे एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद से जिला पर्यटन प्रबंधक देव सोनी व ऑफिस असिस्टेंट आरपी कुशवाहा भी उपस्थित रहे। जिले में कार्यरत मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की सहयोगी संस्था रागिनी फाउंडेशन की प्रमुख दीपा दीक्षित एवं जिला समन्वयक ऐरिस अफगानी भी कार्यशाला में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पोहरी में पर्यटन व होमस्टे संबंधी योजनाओं में रुचि रखने वाले ग्रामीण लोगों को इस कार्यशाला में मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया था और उन्हें किस प्रकार अपने होमस्टे को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के साथ रजिस्टर करना है इसकी जानकारी टूरिज्म बोर्ड की टीम द्वारा साझा की गई इस कार्यशाला में अन्य और भी लोग उपस्थित थे।
DATCC के नोडल अधिकारी द्वारा सभी को पर्यटन में होने वाली असीम संभावनाओं के बारे में अवगत कराया और यह बताया कि किस प्रकार जनता और प्रशासन मिलकर पोहरी को एक अच्छा व सुरक्षित पर्यटन स्थल बना सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ