Music

BRACKING

Loading...

शासकीय हाईस्कूल खोरघार में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित



शिवपुरी, / विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी के निर्देशन में गतदिवस कलापथक दल के द्वारा ग्राम पंचायत खोरघार के शासकीय हाईस्कूल खोरघार में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों को अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मतदान प्रक्रिया पर आधारित चित्रों को उकेरा गया। विद्यार्थियों के द्वारा मतदान के लिए विभिन्न प्रेरक स्लोगन भी तैयार किए गए। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों को मतदान हेतु स्वतंत्र निष्पक्ष एवं प्रलोभन रहित मतदान करने हेतु प्रेरित करने की शपथ ली गई। मतदान जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मतदान प्रणाली के सभी अनिवार्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। स्वीप प्लान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में कलापथक दल के कलाकार विनोद श्रीवास्तव, विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ