व्यय प्रेक्षकों ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक
शिवपुरी, विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन में व्यय पर निगरानी के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं जिसमें शिवपुरी जिले में विधानसभा क्षेत्र करैरा, पोहरी के लिए जी एस सूर्यवंशी और पिछोर, कोलारस और शिवपुरी के लिए प्रमोद कुमार वर्मा को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षकों द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में कहा कि सभी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन करें और निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कार्य करें। उन्होंने एक-एक कर सभी नोडल अधिकारियों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी ने विधानसभा निर्वाचन तैयारी के बारे में विस्तार से बताया जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र में 1488 मतदान केंद्र हैं जहां 17 नवंबर को मतदान संपन्न होगा।
प्रेक्षकों ने कहा कि सी विजिल एप एफएसटी टीम के पास भी हो। एसएसटी, एफएसटी टीम भी अलर्ट होकर काम करे। आबकारी, पुलिस की कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समस्त टीम आयोग के निर्देशानुसार काम करे। व्यय टीम को समय पर रिपोर्ट भेजे। बैठक में एडीएम, जिला पंचायत सीईओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ