कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी
बिर्रा न्यूज़ बिर्रा - नवीन सक्ती ज़िले अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोदा (नई बस्ती) में गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक महिने के पवित्र देव उठनी पर्व अवसर पर 18 नवंबर से 26 नवंबर तक संगीतमय साप्ताहिक ज्ञन यज्ञ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी(सक्ती) होंगी। कथा समय दोपहर दो बजे से शाम 6 बजे तक। कार्यक्रम का पावन प्रसंग 18 नवंबर को दोपहर 3 बजे कलशयात्रा शोभायात्रा,19 को कथा महात्म्य,20 को शुकदेव आगमन व परीक्षित जन्म कथा,21 को सती चरित्र एवं प्रह्लाद चरित्र,22 को ध्रुव चरित्र कथा व श्री कृष्ण जन्मोत्सव,23 को माखन चोरी,बाललीला, गिरीराज पूजन,24 को महारास, रूख्मणी विवाह,25 को सुदामा चरित्र,कथा विश्राम, चढ़ोत्तरी,26 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी अमोदा (हसौद) जूटे हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ