भूमिपूजन करते हुए
बिर्रा न्यूज़ बिर्रा -यज्ञ समीति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित अखंड राम नाम सप्ताह महायज्ञ बिर्रा का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी तिथि 21 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है।जिसके लिए समस्त ग्रामवासियों की बैठक के साथ यज्ञ का भूमिपूजन कार्यक्रम यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र कृष्ण महराज जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य यजमान हेमेंद्र रमण सिंह (राहुल बाबा) जी,विजय बहादुर सिंह, चेतन बाबा,सोमू बाबा,छोटू बाबा,सुबु बाबा, मणीलाल कश्यप, एकादशिया साहू, लखनलाल देवांगन, रामकुमार देवांगन, सम्मेलाल यादव,कुलकीत साहू,सुदर्शन दास वैष्णव,जीवनचंद यादव, उमेश कश्यप,सौखीलाल पटेल, फिरतसिंह, बहोरन धीवर, नरेंद्र यादव, पंचराम कश्यप, परदेशी केंवट, धनेश पटेल,मन्नू पटेल,भूवनेश्वर कहार,लक्ष्मण पटेल, रामकुमार धीवर,कुश पटेल सहित यज्ञ समिति के सदस्य व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ