Music

BRACKING

Loading...

गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण 24 नवंबर को



शिवपुरी,   विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 अंतर्गत गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण 24 नवम्बर को शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्रमांक-1 एवं शासकीय उ.मा.वि. क्रमांक-2 शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख, प्रबंधक एवं प्राचार्य को निर्देश दिए है कि विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 की मतगणना में कार्यालय में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी में से नियुक्त किये जाने वाले गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्ज़र्वर के प्रथम प्रशिक्षण हेतु नियुक्त अधीनस्थ कर्मचारियों को उपस्थित रहने की सूचना देकर उनकी उपस्थिति सूनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ