कीर्तन भजन करते हुए ग्रामीण
बिर्रा -श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा हर वर्ष कार्तिक महोत्सव पर आयोजित अखंड राम नाम सप्ताह महायज्ञ का आयोजन कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी 21 नवंबर को विधिवत वेदी पूजन और देव आह्वान कर शुभारंभ हुआ। यज्ञाचार्य पं. जितेन्द्र कृष्ण महराज जी हैं। पुजेरी सुदर्शन दास वैष्णव, सप्त वरणीय पंडित चित्रभानू पांडेय जी, भागवत प्रसाद पांडेय, गुलाबचंद तिवारी, संदीप पाण्डेय, नरोत्तम पांडेय और संजय तिवारी द्वारा राम नाम जप किया जा रहा है।
श्रीराम मंदिर मेंशुभारंभ दिवस मठ मंदिर से भगवान श्री राम जानकी, लक्ष्मण व हनुमान जी की प्रतिमा को यज्ञ मंडप पर विधि विधान से विराजित किया गया। तत्पश्चात ग्राम के किर्तन मंडलियों द्वारा जयकारे के साथ किर्तन भजन सीताराम-सीताराम, राधेश्याम-राधेश्याम भजन करते परिक्रमा कर रहें हैं। यह लगातार सप्ताह भर निरंतर चलते रहता है जहां गांव की किर्तन मंडलियां और दूरदराज से मंडलियों का आगमन होता है।
स्थापित प्रतिमा श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीताआयोजन को लेकर संरक्षक लाल रेवती रमण सिंह(लाल बाबा जी), मुख्य यजमान संयुक्ता ( सीमा) सिंह -हेमेन्द्र रमण सिंह, विजय बहादुर सिंह, रितेश रमण सिंह, चेतन प्रताप सिंह , प्रतीक प्रताप सिंह, श्रवण कुमार कश्यप, जीवनचंद यादव, निलाम्बर सिंह, गीता प्रसाद तिवारी, मणीलाल कश्यप, एकादशिया साहू, बिसाहू राम देवांगन, अमरनाथ कश्यप, कुलकित साहू, प्रकाश देवांगन, लखनलाल देवांगन, सौखीलाल पटेल, फिरत सिंह गोंड, चमरू साहू, बैगा साहू,बहोरन धीवर राधेश्याम, ताराचंद, पंचराम कश्यप, उमेश कश्यप, राजकमल कर्ष, परस पटेल, नरेंद्र यादव, मसतराम धीवर, लक्ष्मण पटेल, रामकुमार धीवर, तिजाऊराम पटेल, जगराम पटेल, महेश पटेल, मधुबनिया पटेल, एकांश पटेल, खोरवा पटेल, फिरतू राम पटेल, सुकलाल यादव, सुभाष यादव, बजरंग धीवर सहित यज्ञ समिति के सदस्य व ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ