Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : पहले प्यार फिर रेप

 anticorruptionnews : शिवपुरी। खबर ​शहर के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां देहात थाना क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी में निवासरत एक 25 साल की युवती के साथ यूपी के कासगंज के एक युवक ने अपहरण कर ​रेप की बारदात को अंजाम देने की घटना को कारित किया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना देहात में की। जहां पुलिस ने इस मामले में आरोपी को फिर से शिवपुरी आने पर दबौच लिया है।

 anticorruptionnews जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी निवासी एक 25 साल की युवती के नंबर पर बीते कुछ समय पहले एक कॉल आया। इस कॉल के ​जरिए युवती की इस युवक से बात होने लगी। तभी दोनों के बीच प्यार पनप गया जहां आरोपी शिवपुरी आया और युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर कासगंज ले गया।

जहां आरोपी ने युवती के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। जैसे तैसे युवती इस आरोपी के चंगुल से छूटी और शिवपुरी पहुंचकर इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण और रेप की शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद आरोपी का फिर से फोन आया और उसने युवती को फिर से साथ चलने की बात कही। जिसपर युवती ने उसे शिवपुरी बुला लिया। जब वह शिवपुरी पहुंचा तो बस स्टेण्ड पर पुलिस ने उसे दबौच लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ