नल जल योजनाओं, पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा
भ्रमण के दौरान करेरा के ग्राम सेवड़ीकला, शिवपुरी के ग्राम ककरवाया की नल जल योजनाओ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ग्रामीणों से कार्य की गुणवत्ता पर चर्चा की गई एवं ग्रामीणों को नलजल योजनाओं के रख रखाव एवं जल गुणवत्ता परीक्षण के संबंध में मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने शिवपुरी शहर की सीवर परियोजना का भी निरीक्षण किया, जिसमें कार्य पूरा होने में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई। इसके बाद मड़ीखेड़ा बांध आधारित समूह नल जल योजना के इंटेकवेल एवं ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण प्रमुख सचिव पी.नरहरि द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ