सर्किल जेल शिवपुरी के जेल अधीक्षक ने बताया कि सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 25 मई से 20 जून 2023 तक परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम 14 मार्च 2024 को घोषित किया गया है। सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों हेतु सफल अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की परीक्षा जिसमें शारीरिक नाप जोख एवं प्रवीणता टेस्ट होगा। यह टेस्ट जेल विभाग स्वयं लेगा। सफल अभ्यर्थी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्रों को निकालकर नियत तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी सहित शारीरिक नाप जोख एवं प्रवीणता टेस्ट हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि सहायक जेल अधीक्षक के 33 पद एवं जेल प्रहरी के 200 पदों हेतु मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा क्रमशः 414 एवं 2264 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण हेतु पात्र पाया गया है, जिनका द्वितीय चरण में शारीरिक नाप जोख एवं प्रवीणता टेस्ट लिया जाना है। शारीरिक नाप जोख एवं प्रवीणता टेस्ट में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों में से मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल अंतिम चयन सूची जारी करेगा, जिन्हें जेल विभाग द्वारा प्रहरी के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ