Music

BRACKING

Loading...

स्कूल जिला पर्यटन क्विज प्रतियोगिता हेतु पंजीयन 8 जुलाई तक



शिवपुरी,   जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई शनिवार को किया जाएगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 8 जुलाई संध्या 5 बजे तक रहेगी।
क्विज प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी, एवं नोडल जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी निकिता तामरे ने बताया है कि कक्षा 9 से 12 तक के जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं के मध्य इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी किसी एक ही कक्षा के नहीं होना चाहिए। प्रत्येक विद्यालय से तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों का दल रहेगा। प्रतिभागियों के चयन करने का अधिकार संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/ प्रबंधन का रहेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाईन पंजीयन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का पंजीयन करने के लिए ऑनलाइन लिंक https://www.mptourism.com/tourismquiz2023/schools पर जाकर पंजीयन किया जा सकता है। प्रतियोगिता में पंजीयन कार्य 27 जुलाई को प्रातः 09 बजे से 10 बजे तक एवं जिला स्तर लिखित परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक (2 घंटे) आयोजित की जाएगी। दोपहर भोजन के पश्चात मूल्यांकन का कार्य 12 बजे से 2.30 बजे तक किया जाएगा। दोपहर भोजन के पश्चात मूल्यांकन का कार्य 12 बजे से 2.30 बजे तक किया जाएगा। लिखित परीक्षा परिणाम आने के पश्चात प्रथम 6 टीम के मध्य मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक किया जाएगा। प्रथम 3 टीम के विजेताओं को म.प्र.टू.बोर्ड द्वारा पुरस्कार स्वरूप टूर पैकेज प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण सांय 4.30 बजे से 5.30 बजे तक किया जाएगा।  
जिले में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता निर्धारित तिथि को भोपाल में भाग लेने जाएगी। प्रतियोगिता के संबंध में डी.ए.टी.सी.सी. शिवपुरी के सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गोड (मो. 9425136251) से संपर्क किया जा सकता है। नोडल अधिकारी द्वारा जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हाई से. स्कूल के प्राचार्य को अपने विद्यालय की प्रतियोगियों के नाम 8 जुलाई से पूर्व लिंक पर ऑनलाईन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ