22 जुलाई को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा में ग्राम न्यायालय लगाया जाएगा
मंगलवार, जुलाई 09, 2024
शिवपुरी, / जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय की बैठक आयोजित की जाएगी। यह ग्राम न्यायालय ग्राम पंचायत भवनों में लगाए जाएगें। इसी क्रम में माह जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर में सुरवाया, सुभाषपुरा, सिरसौद, सतनवाड़ा ग्राम पंचायतों में ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जाएगा। न्यायाधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी जितेन्द्र मेहर ने बताया है कि ग्राम न्यायालय के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। जिसके तहत 22 जुलाई को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा, 12 अगस्त को ग्राम पंचायत सिरसौद, 26 अगस्त को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा में, 9 सितम्बर को ग्राम पंचायत सुरवाया में तथा 23 सितम्बर को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा में ग्राम न्यायालय की बैठक होगी।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ