संयुक्त कृषि दल ने किया विकासखंड पोहरी के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण
शिवपुरी, 02 सितम्बर 2024/ कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में संयुक्त कृषि दल ने विकासखंड पोहरी के ग्रामीण क्षेत्र का सोमवार को भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान सहायक संचालक कृषि एस.एस.घुरैया, कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पोहरी आर.पी.पचौरी ने शिवपुरी जिले के विकासखंड पोहरी के विभिन्न ग्रामों बुडेनी, फुलीपुरा, बिजोरा, भीमलाट, झिरी, बीलवरामता इत्यादि गांव का निरीक्षण करते हुए खरीफ की प्रमुख फसलों सोयाबीन, मूंगफली, उड़द इत्यादि में कीट रोग की स्थिति का देखते हुए कृषकों से चर्चा की एवं उचित परामर्श दिया।
Joint agricultural team visited the rural area of development block Pohri
कृषक भारत शाक्य के प्रक्षेत्र पर उपस्थित कृषक समूह को मूंगफली एवं उड़द फसल में आ रही सफेद मक्खी कीट की समस्या के निराकरण के उपायो में इमिडाक्लोप्रिड या थायोमिथाग्जाम कीटनाशक के उपयोग की सलाह देते हुए उपाय बताए एवं उपस्थित कृषकों को समसामयिक कृषि कार्यों के साथ एवं कीट रोग से नियंत्रण के उचित परामर्श भी दिए।

0 टिप्पणियाँ