Music

BRACKING

Loading...

Anticorruption News की ओर से सभी देश वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 रोशन हो दीपक और सारा जग जगमगाए,

लेकर साथ सीता जी को राम जी हैं आए,

हर शहर सजा है ऐसे जैसे अयोध्या हो,

आज देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली का इंतजार लोगों को पूरे साल रहता है। यह सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि भारतीयों की पहचान है। इसलिए सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भारतीय अपने घर को दीयों और लाइटों से रोशन कर माता लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा करते हैं। इस खास मौके पर लोग खुशियों में उमड़ जाते है प्रसन्न हो कर दीपक जलते है 

हमारे पूर्वजों द्वारा ऐसा माना जाता है  कि हमारे आराध्य भगवान श्री राम आज के दिन 14 वर्ष का बनवास काटकर

अयोध्या आते है और पुरी अयोध्या में दीप जला कर खुशियां मनाई जाती है जब से पूरे भारत में इसी तरह दीप जलाकर प्रति वर्ष दीपावली मनाई जाती है

बुराइयों पर अच्छाइयों की विजय माना जाता है 

प्रकाश का महापर्व दीपावली, आज 31 अक्टूब 2024, गुरुवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली खुशियों, उमंग और उल्लास का पर्व है। इस दिन ना सिर्फ घर को सजाते हैं बल्कि उसे तरह-तरह की लाइटों और दीयों से रोशन कर देते हैं। साथ ही, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों आदि के घर जाते हैं और मिठाईयां व उपहार देकर शुभ दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं। दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन परिवार के लोग एकजुट होकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं और सुख-शांति की कामना करते हैं।


आओ हर द्वार, हर गली, हर मोड़ पर हम दीप जलाएं,

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं


दिवाली का ये प्यारा त्योहार,

आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,

लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,

शुभकामना हमारी करो स्वीकार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ