Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : नरवर कस्बे में निकला 6 फ़ीट का मगरमच्छ : सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू,

शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे के दखनी माता मंदिर के पास मंगलवार की रात 8 बजे एक 6 फ़ीट के मगरमच्छ को घूमता हुआ देखा। जिसे लोग डर गए। सूचना के बाद पहुंचे सर्प मित्र ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। आज बुधवार को वन विभाग की टीम के साथ उसे कस्बे से दूर छोड़ा जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक़ दखनी माता मंदिर के पास लखना तालाब हैं इस तालाब में कई मगरमच्छ हैं। मंगलवार की रात इसी तालाब से निकलकर मगरमच्छ वार्ड 9 के रहने वाले गणेश कुशवाह को घर के बाहर एक 6 फ़ीट का मगरमच्छ दिखाई दिया था। गणेश कुशवाह इसकी सूचना सर्प मित्र सलमान पठान को देकर मौके पर बुला लिया था। करीब देश घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू संभव हो सका था। सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि आज बुधवार को वन अमले के साथ मगरमच्छ को सुरक्षित नरवर से दूर छोड़ा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ