Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News भरे बाजार में आतिश बाजी प्रशासन मौन


शिवपुरी में दीपावली के पर्व पर बाजार हाउसफुल हैं। शहर के कोर्ट रोड़ से लेकर टेकरी बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही हैं। बाजारों में सैकड़ों लोगों के द्वारा अस्थाई रूप से हाथ ठेला लगाकर  जा रहा हैं। लेकिन बाजार में कुछ लोगों द्वारा हाथ ठेला पर रखकर आतिशबाजी बेचीं जा रहे हैं। इससे बड़ी घटना भी घट सकती हैं। हालांकि इस ओर नगरीय प्रशासन का ध्यान नहीं गया। 


शहर के कोर्ट रोड़ बाजार में दोनों ओर हर प्रकार की बड़ी-छोटी थोक व खेरीज दुकाने हैं। दीपावली के समय पर यहां हाथ ठेला लगाकर निम्न वर्ग के लोग दीपावली से जुड़ी सामग्री का विक्रय करते हैं। इसकी कोर्ट रोड़ पर इनकी संख्या सैकड़ों की होती हैं। इनकी भी दीपावली अच्छे से मन सके इसके लिए क्षेत्रीय नेता और प्रशासन हर वार उन्हें बीच बाजार में हाथ ठेला लगाने की कुछ दिनों की अनुमति देता हैं। 

लेकिन इन्हीं में से कुछ लोग हाथ ठेला पर रखकर अनार, फुलझड़ी, छोटे पटाखे बेचने का भी काम कर रहे हैं। ऐसे में कोर्ट रोड़ पर लगने वाली चंद आतिशबाजी की छोटी दुकानों के चलते बड़ी घटना घट सकती हैं। 

इस मामले में कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने तत्काल टीम भेजकर उन चुनिंदा आतिशबाजी की दुकान को हटवाने की बात कही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ