Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पुजारी का शव मंदिर के परिसर में लटका मिला

माता मंदिर के परिषर में लटका मिला पुजारी का शव : वांधा जिले का था रहने वाला, पिछले 15 साल से कर रहा था पूजा पाठ, जांच में जुटी पुलिस 


शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के छितरी गांव में मंदिर के पुजारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी हैं। पुजारी ने सुसाइड किन कारणों से किया इसका पता फिलहाल नहीं लग सका हैं। 

जानकारी के मुताबिक़ छितरी गांव के राजेश्वरी माता मंदिर में आज सुबह ग्रामीण पहुंचे थे। यहां उन्हें मंदिर परिषर में पुजारी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। 65 वर्षीय मृतक संभू गिरी (राजपूत) बांधा जिले के रहने वाले थे। जो पिछले 15 साल से छितरी गांव के राजेश्वरी मंदिर में रहकर पूजापाठ करते थे। बताया गया हैं कि कुछ समय से उनका भतीजा भी साथ रहने लगा था। लेकिन भतीजा मंगलवार को झांसी गया था। इसी दौरान मंगलवार की रात पुजारी संभू गिरी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सीहोर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ