>जिला अस्पताल में प्रसूति गृह प्रतीक्षालय भवन का शुभारंभ
> हाईरिस्क प्रसूताओं को डिलीवरी के कुछ पहले से किया जाएगा भर्ती
Shivpuri News
शिवपुरी के जिला अस्पताल में आज प्रसूति गृह प्रतीक्षालय भवन शुभारंभ हुआ हैं। इसका उदघाटन शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने किया। इस दौरान शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, प्रभारी सीएमएचओ डॉ संजय रिशेश्वर, सिविल सर्जन डॉ वी एल यादव व अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
प्रसूति गृह प्रतीक्षालय से मिलेगी प्रसूताओं को राहत -
सिविल सर्जन डॉ वी एल यादव ने बताया कि प्रसूति गृह प्रतीक्षालय सरकार की अनूठी पहल हैं। अक्सर टीवी, बीपी, हाईरिस्क आदि गंभीर बिमारी से ग्रसित प्रसूताओं को प्रसव पीड़ा होने के बाद ही परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचते थे। ऐसे में जच्चा और बच्चा दोनों को ही खतरा रहता था। कई बार एम्बुलेंस में ही नवजात का जन्म हो जाता हुआ। अस्पताल बिलंब से पहुंचने और समय पर उपचार न मिलने से दूरदराज से आईं प्रसूताओं और नवजात की जान भी चली जाती हैं। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस सेवा को जिला अस्पताल में शुरू किया गया हैं।
यहां अब दूरदराज की ऐसी प्रसूताओं को पहले से ही चिन्हित कर डिलीवरी से पहले ही भर्ती कर लिया जाएगा। इसके बाद उनका उपचार किया जाएगा। यहां हाई रिस्क और बिमारी से ग्रसित प्रसूता की डिलवरी सुरक्षित हो सके इसके लिए उन्हें कुछ दिन पहले से ही भर्ती कराने का कार्य आशा, एएनएम और सीएचओ द्वारा अनमोल पोर्टल की मदद से किया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रसूति गृह प्रतीक्षालय में दस प्रसूताओं को रखने की अलग ही व्यबस्था की गई हैं। प्रसूति गृह प्रतीक्षालय में प्रसूता के साथ एक अटेंडर को रहने की अनुमति दी जायेगी साथ ही प्रसूता के साथ एक अटेंडर के खाने की व्यबस्था भी अस्पताल प्रबंधन के द्वारा की जायेगी। डिलीवरी के बाद से प्रसूताओं को अन्य वार्ड में शिफ्ट करने का प्रावधान रखा गया हैं।
0 टिप्पणियाँ