निर्माणधीन मकान में बारूद भरकर बनाये जा रहे थे !
पिछोर पुलिस ने दविश देकर बारूद, पटाखे और सामग्री की जप्त !
शिवपुरी जिले की पिछोर पुलिस ने पिछोर कस्बे के एक निर्माणधीन मकान पर छापामार कार्यवाही करते हुए गुरूवार की शाम आतिशबाजी और उसे बनाने की सामग्री सहित बारूद बरामद किया हैं। आरोपी रहवासी क्षेत्र में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया हैं।
पिछोर थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि जोशियाना मोहल्ले में अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्ट्री की सूचना मिली थी। पुलिस ने आबादी क्षेत्र में पहुंचकर मुरारीलाल कड़ेरे के घर के सामने दूसरे निर्माणधीन मकान की तलाशी ली थी। यहां पुलिस को निर्माणधीन मकान के पीछे एक गड्ढे में देशी पटाखे बनाने का 7 किलो ग्राम विस्फोटक बारूद (पाउडर) बरामद हुआ था। इसके साथ ही हाथ से बने हुये देशी पटाखे तथा निर्माण करने की सामग्री पुलिस ने बरामद की थी।
आरोपी मुरारी लाल पुत्र मोतीलाल कड़ेरे (65) आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से बारूद भरकर पटाखे बनाने का काम करता था। पुलिस ने 37 हजार की बारूद सहित पटाखे बनाने की सामग्री और पटाख़े जप्त कर आरोपी मुरारी लाल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया हैं।

0 टिप्पणियाँ