जुए की लत ने ली जान, युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
पहले फसल के पैसों को हारा, फिर भरपाई के लिए रकम रकम भी रख दी थी गिरबी
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव आज शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। पुलिस ने मौके पहुंच कर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।
जुए की लत ने ली जान, दीपावली की पूजा में भी शामिल हुआ था मृतक -
जानकारी के मुताबिक़ इंदर लोधी पुत्र गोविंद दास लोधी जुए का आदि हो चुका था। वह गुरूवार की सुबह घर से निकला था और रात को दीपावली के पूजन में भी शामिल नहीं हुआ था। बताया गया हैं गुरूवार की रात परिवार के सोने के बाद वह घर पहुंचा। यहां सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।
परिजनों की माने तो इंदर लोधी ने हालही में तीन लाख की फसल बेचीं थी। लेकिन वह तीन लाख रूपये जुए में हार गया था। हारे हुए तीन लाख रूपये की भरपाई करने के लिए इंदर लोधी ने घर के जेबरात गिरबी रख दिए थे। लेकिन वह उन पैसों को भी जुए में हार गया था। इसके बाद डिप्रेशन में आकर इंदर ने गुरूवार की रात अपने घर आकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर का कहना हैं कि परिजन ने मृतक को जुए का आदि बताया हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।


0 टिप्पणियाँ