Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : बाइक के पहिये में साडी फसने से हुई महिला की मौत

 दीपावली मनाने पति और बच्चों के साथ ससुराल जा रही थी 

बाइक में साड़ी फंसने से महिला की मौत 

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी-श्योपुर मार्ग पर गुरूवार की शाम बाइक से गिरकर एक 32 साल की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां महिला ने गुरूवार की रात उपचार के दम तोड़ दिया। आज शुक्रवार को अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच को आगे बढ़ा दिया हैं। बताया हैं कि महिला की साडी बाइक के पहिये में फस गई थी। जिससे वह बाइक से गिर गई थी। 

दीपावली मनाने पति और दो बेटों के साथ ससुराल जा रही थी -

जानकारी के मुताबिक़ श्योपुर जिले के कराहल के ससारी का रहने वाला रंजीत परमार गुना में किसी सर्विस सेंटर पर नौकरी करता था। गुरूवार को दीपावली मनाने के लिए अपने गांव के लिए गुना से निकला था। रंजीत अपनी पत्नी अंजली (32) और 6 और 4 साल के दो बेटों के साथ गुना से शिवपुरी बस में सवार होकर आया था। शिवपुरी से चारों बाइक पर अपने गांव के लिए निकले थे। यहां पोहरी निकलने के बाद गुरूवार की शाम बाइक पर सवार अंजली की साडी बाइक के पहिये  में फस गई थी। जिससे अंजली चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। अंजली को पहले पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। यहां उसकी मौत उपचार के दौरान हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ