Music

BRACKING

Loading...

छग. राज्य गौ सेवा आयोग के शपथ ग्रहण समारोह में पटेल समाज के लोग हुए शामिल

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद बिशेश्वर पटेल जी का स्वागत करते हुए, उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी

(बिशेषर पटेल ने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली)

रायपुर-: मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष बिशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए गौ-उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया।समारोह में अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा , पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर , संत श्री रामबालक दास, संत श्री राजीव लोचन जी महाराज, आचार्य राकेश, दीदी प्रज्ञा भारती, साध्वी गिरिजेश नंदिनी, श्री पवन साय, श्री रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ माता हमारी समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है।

      मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ अभ्यारण्य को गौ-धाम कहना उचित होगा। राज्य सरकार द्वारा जगह जगह गौ -धाम बनाने का निर्णय किया गया है। बेमेतरा जिले के झालम में 50 एकड़ में गौ-धाम बनकर तैयार है, जल्द ही इसका उदघाटन किया जाएगा। इसी तरह कवर्धा जिले में 120 एकड़ में गौ-धाम बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के देवभोग ब्रांड को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास होगा कि गौ माता सुरक्षित रहें। गौ तस्करी और गौ हत्या पर पाबंदी लगाने के लिए सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद बिशेश्वर पटेल जी का स्वागत करते हुए, पटेल समाज के पदाधिकारी

     उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि गौ -माता हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक है कि हम गौ -माता के लिए अपने घर में जगह बनाएं, गौ – पालन करें। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विष्णु का सुशासन है। पीएससी घोटाले और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जा रही है। राज्य सरकार गुजरात के अमूल की तर्ज पर पशुपालन को समाज और परिवार की आर्थिक तरक्की का जरिया बनाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष बिशेषर सिंह पटेल ने आयोग के कार्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।

       इस अवसर पर मरार पटेल समाज से रायपुर जिला अध्यक्ष ईश्वर पटेल , मरार महासंघ के पदाधिकारी प्रमुख सलाहकार ब्रम्हदेव पटेल, राजेंद्र पटेल , अध्यक्ष बरतराम पटेल , सचिव पतिराम पटेल, टी आर पटेल , एन के पटेल , बिंदु राम पटेल ,भूपेंद्र पटेल , प्रेम पटेल सुरेंद्र पटेल , धर्मेंद्र पटेल , मनराखन पटेल ,भारत पटेल, झड़ी पटेल ,महेंद्र पटेल , कुंदन पटेल , सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारीयो की उपस्थित रहीं । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ