कांग्रेस ने निकाला अंबेडकर सम्मान मार्च : गृह मंत्री को पद से बर्खास्त करने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गृह मंत्री अमित साह ने दे दिया था विवादित वयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में आज जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने मंगलवार को अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। यहां कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अमित शाह को गृह मंत्री के पद से बर्खास्त करने की मांग की गई। कांग्रेस द्वारा निकाले गए अंबेडकर सम्मान मार्च में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह सहित अनेक कांग्रेसी नेता शामिल हुए। बता दें कि डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध बहुजन समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रस्ली निकालकर एक ज्ञापन सौंपा हैं।
जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित्त शाह ने डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के लिए संसद का इस्तेमाल एक मंच के रूप में किया है। जबकि वह उन्हीं के द्वारा लिखे सविंधान के तहत संसद में खड़े थे। भाजपा द्वारा संविधान को बदलने का प्रयास किया जा हैं। भाजपा हमेशा ने अपने वयानों और भ्रामक बातों को फैलाकर साजिश रचती रही हैं। लेकिन इस बार केंद्रीय मंत्री ने खुद डॉ भीमराव बाबासाहेव अंबेडकर जी पर व्यक्तिगत हमला किया है। डॉ. भीमराय बाबासाहेब अंबेडकर जी जैसे दिग्गज पर हमला करने वाली ये टिप्पणियां हमारे देश की समन्वयवादी नींव के लिए विनाशकारी है। आज कांग्रेस ने अमित शाह को देश के केंद्रीय गृह मंत्री के पद से बर्खास्त करने सहित और डॉ. भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने की मांग की हैं।
0 टिप्पणियाँ