Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : दो दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत : एक घायल, अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर की हुई मौत, वहीँ ट्रैक्टर में टकराने से बाइक सवार की हुई मौत

   
शिवपुरी जिले में हुई दो अलग अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई हैं। दोनों सड़क दुर्घटनाओं में हुए तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। लेकिन दो की मौत उपचार के दौरान हो गई। मेडिकल कॉलेज की चौकी पुलिस और देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आज शुक्रवार को दोनों शव के पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में कराये हैं। 

पहली सड़क दुर्घटना अमोला हाइवे चौकी क्षेत्र के अमोला पुल पर गुरूवार की रात 8 बजे घटित हुई। यहां बाइक पर सवार दो युवक में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी थी। इस घटना में बदरवास थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी गांव का रहने वाला महेश आदिवासी पुत्र मंगलिया आदिवासी और कृष केवट पुत्र बालकिशन केवट (30) गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिन्हे अमोला हाइवे चौकी पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया था। लेकिन कृष केवट की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

वहीँ दूसरी घटना देहात थाना क्षेत्र के शिवपुरी-झांसी लिंक रोड़ नेशनल पार्क के गेट के पास घटित हुई। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।  देने के वाद वाहन मौके से फरार हो गया था। इस घटना ट्रैक्टर के ड्राइवर महाते उम्र 60 साल निवासी कोंच भिंड गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ