शिवपुरी > जिले में लगातार मादक पदार्थ (नशा पर स्मैक चरस गांजा शराब ) पर पुलिस की कार्यवाही जारी है
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पुलिस कप्तान अमन सिंह राठौड़ अवैध नशीले मादक पदार्थों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मुहिम तैयार की है जो जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थ पर कार्यवाही कर रही है बही आज इसी इसी क्रम में आज सोमवार को देहात थाना अंतर्गत थाना प्रभारी रत्नेश यादव को सूचना प्राप्त हुई की हवाई पट्टी के पास गुलाबी कलर की शर्ट पहने हुए संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जो शायद अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है देहात थाना पुलिस टीम ने अपनी सूझ बूझ से हवाई पट्टी के पास बताय हुए स्थान पर पहुंच कर घेरा बंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर कर तलाशी ली। तलाशी लेने पर 10ग्राम स्मैक जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए की मिली और उसका नाम पता पूछने पर नंदू उर्फ लब्बू कुशवाह / प्रीतम कुशवाह अहीर मोहल्ला का होना बताया गया है जिसको एनडीपीएस की धाराओं 8/21 मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है
देहात थाना प्रभारी
थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में यह भी पता चला कि आरोपी पहले भी अवैध शराब की तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस अब आरोपी से स्मैक के मुख्य सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही है, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

0 टिप्पणियाँ