Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : दो अलग अलग स्थानों से रेत परिवहन करते ओर मुरम उत्खनन करते ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े गए


शिवपुरी जिले मे खनिज विभाग की लगातार कार्यवाही के बाबजूद भी जिले में
लोग अवैध रैत परिवहन और मुरम उत्खनन करने से नहीं थम रहे बही इसी क्रम में 28 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करैरा एवं श्री सोनू श्रीवास खनि निरीक्षक की संयुक्त कार्यवाही के दौरान थाना सीहोर अन्तर्गत टोकन के माध्यम से रेत परिवहन करते हुये 02 ट्रेक्टर ट्रॉलियों को जप्त कर पुलिस थाना सीहोर की अभिरक्षा मे रखा गया है। दोनो ही ट्रेक्टरों पर रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित नही थे। इसी क्रम मे तहसील पिछोर के कस्वा भौती मे निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान खनि निरीक्षक द्वारा दो पृथक पृथक कार्यवाही करते हुये 02 ट्रेक्टर ट्रॉली मुरूम खनिज का अवैध परिवहन करते हुये जप्त किये गये। उक्त जप्त दोनो वाहनों को पुलिस थाना भौती की सुरक्षा मे रखा गया है। उक्त कार्यवाही मे श्री रवि नायर, श्री शिशुपाल वैश, यदुराज गुर्जर सिपाही एवं वाहन चालक सामिल रहे। उक्त वाहनों पर अवैध उत्खनन/परिवहन के प्रकरण पंजीबद्द कर अर्थदण्ड राशि अधिरोपित किये जाने हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायायल मे प्रेषित किये जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ