Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : मंदिरा दर्शन करने गए छात्र की साइलेंट अटैक से मौत

 

शिवपुरी शहर में मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे एक 21 साल के युवक की मौत हो गई। माना जा रहा है युवक को साइलेंट अटैक का शिकार हुआ। 

जानकारी के मुताबिक फिजिकल थाना क्षेत्र के फक्कड़ कालोनी का रहना वाला पवन रजक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह आर्मी और पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह सुबह एक्साइज और रनिंग भी करता था। पवन हर रोज रात में अपने क्षेत्र के सिद्ध बाबा स्थान पर रामधुन में सामिल होने जाता था। 

रोज की तरह पवन शुक्रवार की रात आठ बजे अपने दोस्त अभिषेक वेश के साथ मंदिर पहुंचा था। इसी दौरान परिषर में वह एकाएक बेहोश हो गया। अभिषेक उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। लेकिन डॉक्टर ने ईसीजी कर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के एकाएक इस तरह से मौत के बाद शोक की लहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ