शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र में मास्टर कॉलोनी में बिजली बिल की उगाही करने और बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर भीड़ ने हमला बोल दिया। भीड़ ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को भीड़ ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, इस दौरान उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। कुछ कर्मचारियों के मोबाइल भीड़ ने छीन लिए गए।
जानकारी के मुताबिक शहर के बेस्ट एरिया के बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी बिजली बिल के बकायादारों से बिल की उगाही करने गए थे। तभी बिजली का कनेक्शन काटने के दौरान विवाद हुआ। इसके बाद भीड़ ने मारपीट करना शुरू कर दिया। भीड़ ने बिजली विभाग की गाड़ियों पर भी पथराव कर दिया गया।
ए ई कैलाश अहिरवार और ए ई पूजा वर्मा ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली में पहुंचकर दर्ज कराई है।

0 टिप्पणियाँ