ट्रेनिंग के दौरान मास्टर ट्रेनर महेश्वर साहू एवं अन्य
जांजगीर-स्मार्ट क्लास एवं आई.सी.टी. ट्रेनिंग शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में संपन्न हुआ। जिसमें प्राचार्य दुर्गा भगत, मास्टर ट्रेनर महेश्वर साहू एवं डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर शशिकांत मिश्रा द्वारा डिजिटल क्लास में प्रोजेक्टर एवं कंप्यूटर, लैपटॉप को कैसे चलाना है यह सब सिखाया गया। इसके साथ ही LMS लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण लेने वाले में शिक्षक ममता सिंह, सतीश कुमार साहू, मकरम कुमार कमलाकर, देव सिंह डिग्रसकर, मनोज पटेल, किरण पांडे सहित 40 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
0 टिप्पणियाँ