Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, जिले के 3 होनहार छात्रों ने बढ़ाया गौरव

 माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा मंगलवार सुबह 10 बजे घोषित किए गए 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शिवपुरी जिले के छात्रों ने प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणाम जारी किए।

इस बार शिवपुरी जिले का समग्र परीक्षा परिणाम प्रदेश में 45वें स्थान पर रहा। जिले के शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम 68.77% और अशासकीय स्कूलों का परिणाम 64.63% रहा।

इन विद्यार्थियों ने किया जिले का नाम रोशन:

जगदम्बा यादव, पुत्र शिवराज यादव, संस्कार ग्लोबल स्कूल, बदरवास — 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वां स्थान।

पूर्वी तिवारी, पुत्री दीपक तिवारी, चाणक्य एकेडमिक पब्लिक स्कूल, कोलारस — 491 अंक, प्रदेश में 10वां स्थान।

प्रिंस धाकड़, पुत्र लोकेन्द्र धाकड़, गीता पब्लिक स्कूल, शिवपुरी — 491 अंक, प्रदेश में 10वां स्थान।

इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और समूचे जिले में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ