शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 575.77 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 298.99 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 489.20 मि.मी., बैराड़ में 459 मि.मी., पोहरी में 528 मि.मी., नरवर में 786 मि.मी., करैरा में 717.20 मि.मी., पिछोर में 599 मि.मी., कोलारस में 433.50 मि.मी., बदरवास में 539 मि.मी. तथा खनियाधाना में 631 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
0 टिप्पणियाँ