विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर शिवपुरी में शक्ति शाली महिला संगठन एवं संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 बालिकाओं को जनसंख्या वृद्धि के सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि “युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना।” इस वर्ष की थीम रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण को जिम्मेदार नागरिकता से जोड़ते हुए बालिकाओं को छोटा परिवार, सुखी परिवार की अवधारणा से परिचित कराया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता लेक्चरर प्रतिभा अवस्थी ने कहा कि छोटा परिवार न केवल खुशहाल जीवन की नींव है, बल्कि एक समृद्ध राष्ट्र का सपना भी है। कार्यक्रम में करण लाक्ष्यकार एवं राजेश गोयल ने बालिकाओं को परिवार नियोजन, संसाधनों पर बढ़ते दबाव तथा जागरूकता की भूमिका के विषय में मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य एस.पी. भार्गव, योगेन्द्र सिंह सैंगर, प्रदीप झा, पुष्पेन्द्र कुशवाह, ओमकार सिंह, प्रवीण तिवारी, आयुष कुमार पाठक, पूजा गोयल एवं अनीता आर्य का सक्रिय सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ