Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : भारत पर्व में ढिमरयाई एवं कांगड़ा लोकनृत्य तथा देशभक्ति लोकगायन ने मोहा मन

 


स्वराज संस्थान संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल एवं जिला प्रशासन शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व स्थानीय शासकीय कन्या महाविद्यालय (लाल कॉलेज) शिवपुरी में आयोजित किया गया।

भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल के कलाकारों द्वारा आकर्षक मनमोहक लोक नृत्यों और देशभक्ति लोकगायन की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया और दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों का करतल ध्वनि से स्वागत किया। लोकतंत्र के उत्सव भारत पर्व में कलाकारों के दलों द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीतों एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 

स्वराज संस्थान संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा नामित कलाकारों हंसमुख केवट अशोकनगर द्वारा देशभक्ति लोकगायन एवं परमानंद केवट विदिशा द्वारा ढिमरयाई एवं कांगड़ा लोकनृत्य की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। उक्त कलाकारों द्वारा अपने साथियों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। 

प्रारंभ में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने संस्कृति विभाग के कलाकारों का पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के विकास एवं विभिन्न योजनाओं उपलब्धियां पर आधारित प्रदर्शनी भी जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रस्‍तुति देने वाले कलाकारों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि पान सिंह करौरिया, महिला एवं बाल विकास अधिकारी धीरेंद्र जादौन, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, सहायक परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ गौड़, कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य एन.के.जैन, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ