Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : युवा संगम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला आज कोलारस में



 सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार 29 जनवरी को शासकीय महाविद्यालय कोलारस में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वय व सफल आयोजन के लिए कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार सम्बंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं।

इसी क्रम में जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से जिला स्तर पर 29 जनवरी को श्रीमंत माधवराव सिंधिया शास महाविद्यालय परिसर कोलारस में प्रातः 11 बजे से युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक ही मंच पर रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है।

इसमें प्रदेश की निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां चेकमेट सर्विस प्राइवेट लि. गुजरात, ईगल सुरक्षा सर्विस शिवपुरी, आई.एफ.ई.एफ.एफ.डी मैन्युफैक्चरर सहित अनेक कंपनियां शामिल होंगी जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता 8वीं /10वीं /12वीं/स्नातक एवं आईटीआई हैं और 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ