विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए शानदार मॉडल
शिवपुरी ---विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, व्यवहारिक शिक्षा, रचनात्मकता, संचार कौशल, नवाचार व समस्या समाधान कौशल का विकास होता है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शिवपुरी विकासखंड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुढैरी की छात्रा कु० आरती यादव का मौलिक अधिकार मॉडल का चयन संभागीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। शिवपुरी विकासखंड का यह केवल और केवल एक मात्र चयनित मॉडल है। संभागीय विज्ञान प्रदर्शनी में शिवपुरी विकासखंड की ओर से 29व30 जनवरी को छात्रा अपने मॉडल को प्रदर्शित करेगी। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने भाव व विचारों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। ग्रामीण परिवेश में शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों ने अपने क्रिएटिविटी, वैज्ञानिक सोच व कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया ।
एक से बढ़कर एक मॉडल -------
यूं तो जिले स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार मॉडल प्रस्तुत किये। पर शिवपुरी विकास खंड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुढैरी की छात्रा कु० आरती यादव ने कबाड़ से जुगाड़ व शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार की पहल को सार्थक करते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों को आकर्षक व प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। छात्रा ने यह कार्य विद्यालय के सब्जेक्ट एक्सपर्ट श्रीमती रानी वर्मा एवं श्रीमती हेमलता शर्मा के मार्गदर्शन में किया।
इस अवसर पर जिला रिसोर्स ग्रुप की ओर से डीआरजी महावीर मुदगल ने छात्रा को शाल श्रीफल भेंटकर उज्जवल भविष्य की कामना की एवं समस्त विद्यालय परिवार को बधाइयां प्रेषित की। जिला शिक्षा केंद्र की ओर से डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार, एपीसी एकेडमिक मुकेश पाठक, डाइट प्राचार्य एम यू शरीफ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज निगम, वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र गुप्ता, बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा, जेएसके प्रभारी के जी शर्मा, प्रधानाध्यापक करण सिंह शाक्य, जन शिक्षक अरविंद सरैया, अमित सिरोठिया आदि ने भी छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित की।

0 टिप्पणियाँ