फाइल फोटो-सोनू जायसवाल भाजपा नेता
बम्हनीडीह-छत्तीसगढ़ सरकार का नवीन बजट राज्य के समग्र विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। यह मात्र आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प-पत्र है। युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार पर विशेष जोर दिया गया है। नई योजनाओं व प्रशिक्षण से युवा आत्मनिर्भर बनेंगे, जिससे रोजगार बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। महिलाओं के सशक्तिकरण में महिला स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा, स्वरोजगार योजनाएं, शिक्षा-स्वास्थ्य विस्तार तथा सुरक्षा पर प्रावधान सराहनीय हैं। इससे महिलाएं मुख्यधारा में आगे बढ़ेंगी। कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना व ग्रामीण विकास के लिए पर्याप्त बजट सुनिश्चित किया गया है। सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं से दूरस्थ क्षेत्र विकास से जुड़ेंगे, और किसान योजनाओं से लाभान्वित होंगे।यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर-सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम है। युवा, महिला, किसान, मजदूर व व्यापारी—सभी के हितों को ध्यान में रखा गया है। “सबका साथ, सबका विकास” की भावना से प्रगति के नए आयाम गढ़ेगा।

0 टिप्पणियाँ