Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : शिवपुरी में नवीन फायर स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ, भूमि आवंटन पूर्ण

 



मध्यप्रदेश राज्य में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 28 नगरीय निकायों में नवीन फायर स्टेशनों के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

एमपीयूडीसी की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, ग्वालियर के अंतर्गत शिवपुरी का भी चयन किया गया है, जहां नवीन फायर स्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित है। नगर पालिका परिषद शिवपुरी में फायर स्टेशन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। शिवपुरी के ग्राम बरोदी सडक क्षेत्र में फायर स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। 

गौरतलब है कि नवीन फायर स्टेशनों का निर्माण कार्य मध्य प्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ