Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : नकाबपोश चोरों ने चोरी करने तीन जगह से फोड़ी हार्डवेयर शोरूम की दीवार

नगदी सहित तार के बंडल और अन्य समान चुरा कर ले गए चोर

-चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

फोटो-चोरों द्वारा अलग-अलग जगह से तोड़ी गई शोरूम की दीवार

 शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत फतेहपुर क्षेत्र में टाेंगरा रोड पर स्थित एक हार्डवेयर के शोरूम में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए वहां से नगदी सहित तार के बंडल और अन्य सामान चाेरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 


जानकारी के अनुसार फतेहपुर टोंगरा रोड पर धाकड़ मोहल्ला फतेहपुर निवासी अमन पुत्र महेश धाकड़ उम्र 22 साल का अमन ट्रेडर्स के नाम से हार्डवेयर शोरूम है। 21-22 फरवरी की रात तीन अज्ञात चाेरों ने शब्बल से शोरूम की तीन जगह से दीवार तोड़ दी। इसके बाद चोरों ने शोरूम के अंदर प्रवेश किया और वहां से 20 हजार रुपये नगद सहित तार के पांच बंडल, स्कूटी का चार्जर, इंडक्शन, बर्तन और कपड़े सहित अन्य सामान चुरा लिया।


चोरी की यह पूरी वारदात शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयन कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। चूंकि चोरों के चेहरे पूरी तरह टाबिल से बंधे हुए थे, ऐसे में प्रथम दृष्टया उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सभी चोर देखने पर 20 से 25 साल की उम्र के प्रतीत हो रहे हैं। 

चोरों के बढ़ते हौंसले, बढ़ी लोगों की चिंता

जिस स्थान पर चोरों ने बेखौफ अंदाज में दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, वह क्षेत्र शहर से कुछ किमी दूर है और शहर का बाहरी इलाका माना जाता है। बेखौफ अंदाज में दीवार तोड़कर चोरी की वारदात के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हिसाब से तो वह अब चार दीवारी के अंदर भी महफूज नहीं हैं। कोई भी बदमाश दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ