फाइल फोटो
बिर्रा-ग्राम पंचायत बिर्रा में मिनी स्टेडियम की मांग बहुत लंबे समय से चली आ रही थी। यह बिर्रा ग्राम पंचायत के लिए एक बहुप्रतीक्षित मांगो में से एक थी। इस मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से की जा रही थी। लेकिन आज यह मांग हमारे जैजैपुर विधानसभा के विधायक माननीय बालेश्वर साहू के नेतृत्व में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति के लिए विधायक जी का पूरे ग्रामवासियों ने जमकर सराहना की।
ग्राम पंचायत बिर्रा के सरपंच पीली बाई एकादशिया साहू ने बताया कि गांव में एक भी मिनी स्टेडियम नहीं थी। जिसके कारण खिलाड़ियों को काफी दिक्कत होती थी। अब मिनी स्टेडियम के बन जाने से सभी प्रकार के खेल इस स्टेडियम में खेला जा सकता है। सरपंच पीली बाई एकादशिया साहू ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किए।
वहीं एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति ग्राम पंचायत बिर्रा) ने कहा कि मिनी स्टेडियम की मांगो को लेकर सांसद एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के पास भी रखी गई थी । लेकिन आज इस मिनी स्टेडियम की स्वीकृति विधायक जी के द्वारा मिली है। इसके लिए हम पूरा पंचायत बॉडी बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते है।


0 टिप्पणियाँ