जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सी एम राइज स्कूल में लगे स्वास्थ्य शिविर में देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
इस शिविर में शिवपुरी नगर के वार्ड क्रमांक 13 निवासी राजकुमार कुशवाह को सीने के दर्द का उपचार मिला।
राजकुमार कुशवाह ने बताया कि कार्य करते समय कंधे के पास चोट लगने के कारण उन्हें पिछले कई दिनों से सीने में दर्द की समस्या हो रही थी। उन्होंने समाचार पत्रों के माध्यम से शिवपुरी में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी मिली, जिसमें बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क उपचार किए जाने की सूचना मिली।
इसके पश्चात वे शिविर में पहुंचे, पंजीयन कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि यह एक सराहनीय पहल है। मरीजों को इस प्रकार शिविर में तत्काल इलाज मिल रहा है।

0 टिप्पणियाँ