Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर



शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के देहरदा-ईसागढ़ मार्ग पर अलावदी गांव के पास भूमि ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने नारायण सिंह कुशवाह (60) पुत्र बिहारी कुशवाह निवासी खतौरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमलेश कुशवाह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक नारायण सिंह कुशवाह अपने साथी कमलेश कुशवाह के साथ एजवारा गांव से काम निपटाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी।

इंदार पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ