शिवपुरी शहर में लिव-इन रिलेशनशिप विवाद को लेकर युवती और उसकी तीन माह की बच्ची को जबरन उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवती और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास रहने वाली नीलम गुहारिया ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी महक गुहारिया पिछले तीन वर्षों से करैरा निवासी पुष्पेंद्र चौहान के साथ इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की तीन माह की बेटी आरोही भी है। नीलम के मुताबिक, इंदौर में रहने के दौरान पुष्पेंद्र महक को परेशान करने लगा था, जिसके चलते अक्टूबर 2025 में महक अपनी बच्ची के साथ मायके शिवपुरी आकर रहने लगी थी।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद से ही पुष्पेंद्र लगातार महक और परिवार पर वापस साथ चलने का दबाव बना रहा था। करीब पांच दिन पहले भी वह घर आया था और महक को अपने साथ ले जाने की बात कहकर धमकी देकर गया था कि वह महक और बच्ची को जबरन उठा ले जाएगा।
घटना की वीडियो भी सामने आई
शिकायत के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8:35 बजे पुष्पेंद्र चौहान अपने 8 से 10 साथियों के साथ महक के घर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी के हाथ में हथियार था, जबकि उसके साथी हॉकी और डंडे लिए हुए थे। सभी ने घर में घुसकर परिवार के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। घटना में नीलम गुहारिया और उनके पति तृप्तेश गुहारिया घायल हो गए। आरोपियों ने घर में मौजूद मासूम बच्ची को भी धक्का दिया।
इसके बाद आरोपी महक गुहारिया और उसकी तीन माह की बेटी आरोही को जबरन घर से खींचते हुए बाहर ले गए और सफेद रंग की वैगनआर कार में बैठाकर फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने परिवार को पीछा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान संजू करमावत और अश्वनी गुहारिया मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होंने पूरी घटना देखी।
हलाकि कुछ समयक वाद महिला की एक और वीडियो सामने आई जिसमें महिला ने खुद पति के साथ जाना अपनी मर्जी से बताया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया ने बताया कि मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे पड़ौरा पुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महक गुहारिया और उसकी बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
फरियादी की माँ का कहना है की हमें छोड़ दो हम पर रहम करो
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 टिप्पणियाँ