शिवपुरी जिले के नरवर नगर के फॉरेस्ट चौकी के पास स्थित महाराणा प्रताप तिराहे पर शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के छायाचित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया और जय महाराणा प्रताप के नारों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष संतोष सिंह राजपूत ने कहा कि महाराणा प्रताप मातृभूमि के सच्चे भक्त और वीरता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप तिराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर नगर परिषद नरवर को कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं। परिषद की ओर से प्रतिमा स्थापना का आश्वासन भी मिला है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर आज महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण होना चाहिए, वहां तस्वीर पर माल्यार्पण करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द से जल्द प्रतिमा स्थापना की मांग पूरी करने की अपील की।
इस दौरान हनुमत सिंह रावत, कृपाल सिंह सोलंकी, पिंटू प्रजापति, मोहन सिंह कुशवाहा, अर्जुन रजक, मनमोहन वाथम, अजय सिंह बैस, प्रदीप परमार, जितेंद्र प्रताप सिंह जादौन, धर्मेंद्र सिंह बैस, मोनू सोलंकी, अरविंद सिंह सोलंकी, रामावतार सिंह गुर्जर, केदार सिंह दोहरे, निहाल सिंह कुशवाहा, रणमत सोलंकी, विक्रम सिंह बैस, विजय तोमर, करन सिंह कुशवाहा सहित करीब आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ