Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे गिनाए अब मजदूरों को भी मिलेगी पेंशन

 



शिवपुरी, पिछोर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सेमरी में शनिवार को पंचायत भवन रखे गए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना कार्यक्रम (कैंप) में जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन एस नरवरिया पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों असंगठित मजदूरों श्रमिकों को दी जाने वाली इस पेंशन योजना के लाभ गिनाए।उन्होंने बताया कि 15000 मासिक आय या उससे काम आए वाले आयकर दाता न हो ऐसे 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के श्रमिकों मजदूरों को यह योजना अत्यंत लाभदायक है, इसमें 3000 रू उन्हें पेंशन के रूप में 60 साल की उम्र के बाद प्राप्त होंगे 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के श्रमिक असंगठित मजदूर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना में 55रू से लेकर 200 रू तक आयु के अनुसार हर माह जमा करना होंगे, वही इतना ही पैसा अर्थात आधा पैसा सरकार अंशदान की राशि के बराबर जमा करेगी और बाद में उसे पेंशन के रूप में 3000 हर माह दिया जाएगा।इस योजना में कचरा उठाने वाले घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, धोबी, खेतिहार मजदूरो, दैनिक मजदूर, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, घरेलू कर्मचारी एवं कारीगर भी शामिल किया गया है। इस क्रम में पंचायत सचिव अजब सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंशन पाने के दौरान यदि लाभार्थी की मृत्यु होती है तो उसकी पेंशन की 50 प्रतिशत धनराशि उसके जीवन साथी को पेंशन के रूप में दी जाएगी। आज आयोजित कैंप में योजना हेतु एक दर्जन से अधिक इच्छुक हितग्राहियों ने पंजीयन कराये। इसी मौके पर पंचायत सेमरी की सरपंच ममता अहिरवार, उप सरपंच चंद्रशेखर शर्मा, पीसीओ जवाहर सिंह माथुर, सीएचओ जवाहर राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उक्त पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन करा रहे अभ्यर्थियों का माला पहनकर तथा योजना का पंजीयन कार्ड देकर सम्मान किया, बाद में एक सांकेतिक रैली भी निकाली गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ