मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित संदीपनी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट केन्द्रों के रूप में स्थापित हो रहे हैं। इन विद्यालयों का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पाठ्य ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें जीवन मूल्यों, भारतीय संस्कृति, नेतृत्व क्षमता और आधुनिक कौशलों का विकास करना भी है। इसी कड़ी में सीहोर जिले का संदीपनी विद्यालय शाहगंज आज ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक प्रेरक केंद्र बन चुका है। विद्यालय में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां डिजिटल एवं स्मार्ट कक्षाएं, आरामदायक फर्नीचर, जूनियर साइंस लैब, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन, स्टेम तथा वोकेशनल लैब, संगीत कक्ष, जूनियर एवं सीनियर कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, गणित प्रयोगशाला, कला कक्ष, चिकित्सा कक्ष, खेल कक्ष, बहुउद्देशीय कक्ष तथा मीटिंग हॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यवहारिक और तकनीकी दक्षता भी प्रदान की जा रही है। विद्यालय की बढ़ती लोकप्रियता और गुणवत्ता का प्रमाण यहां लगातार बढ़ती छात्र संख्या है। वर्ष 2022-23 में जहां विद्यालय में 646 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, वहीं वर्ष 2023-24 में यह संख्या बढ़कर 875 हो गई। वर्ष 2024-25 मं2 1375 तथा वर्ष 2025-26 में 1460 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज किया गया। यह निरंतर बढ़ता विश्वास दर्शाता है कि अभिभावक अब सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को स्वीकार कर रहे हैं और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए संदीपनी विद्यालयों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
शैक्षणिक उपलब्धियों की दृष्टि से भी संदीपनी विद्यालय शाहगंज ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम निरंतर बेहतर होता गया है।
वर्ष 2022-23 में कक्षा 10वीं का परिणाम 90 प्रतिशत और 12वीं का परिणाम 92 प्रतिशत रहा। इसके बाद वर्ष 2023-24 में 10वीं का परिणाम 92 प्रतिशत तथा 12वीं का 94 प्रतिशत रहा। वर्ष 2024-25 में 10वीं का परिणाम 96 प्रतिशत और 12वीं का 95 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं वर्ष 2025-26 में विद्यालय ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए कक्षा 10वीं में 97 प्रतिशत और कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। यह उपलब्धि विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और शासन की दूरदर्शी नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है। विद्यालय ने विभिन्न क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं।
9वर्ष 2025-26 में विद्यालय को 24 लैपटॉप प्राप्त हुए, जिससे डिजिटल शिक्षा को और अधिक मजबूती मिली। विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और छात्रवृत्ति योजनाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दो विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई, एक विद्यार्थी राष्ट्रीय ओलंपियाड में गणित विषय में विजेता रहा तथा एक मॉडल राज्यस्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक के लिए चयनित हुआ। विद्यालय को शिक्षा गुणवत्ता से संबंधित प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भी सम्मान प्राप्त हुआ है।

0 टिप्पणियाँ